इंदौर: टेस्ट क्रिकेट इतिहास के टॉप 5 सफलतम स्पिन गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने बुधवार को भारत के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लॉयन ने 11.2 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैथ्यू कुह्नमेन के साथ मिलकर लॉयन ने भारतीय टीम को पहली पारी में 109 रन पर ढेर करने में अहम योगदान दिया।
पीटर हैंड्सकॉम्ब और नाथन लॉयन
एशिया में सबसे सफल मेहमान गेंदबाज
इंदौर टेस्ट में तीन विकेट चटकाकर लॉयन एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मेहमान गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम 27 टेस्ट की 50 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 129 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने ये विकेट 31.77 के औसत से चटकाए हैं। एशिया में लॉयन का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ पर्दर्शन 50 रन देकर 8 विकेट और मैच में 154 रन देकर 13 विकेट रहा है।
