ब्रॉड-मोईन ले चुके संन्यास, अगले साल भारत के खिलाफ इंग्लैंड को इस खिलाड़ी की जरूरत होगीः नासिर

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 3, 2023, 07:39 PM IST

Nasser Hussain on India vs England Test Series 2024: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और हरफनमौला मोईन अली के रिटायर होने के बाद इंग्लैंड को अगले साल भारत में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये जेम्स एंडरसन के अनुभव की जरूरत होगी।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और हरफनमौला मोईन अली के रिटायर होने के बाद इंग्लैंड को अगले साल भारत में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये जेम्स एंडरसन के अनुभव की जरूरत होगी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट ले चुके तेज गेंदबाज 41 वर्ष के एंडरसन एशेज श्रृंखला में कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाये।

England Cricket Team

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (AP)

हुसैन ने आईसीसी रिव्यू में कहा ,‘‘भारत के खिलाफ जिम्मी का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है । इंग्लैंड को संतुलित गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है । टीम को अनुभव की जरूरत है ।’’ एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच से अधिक विकेट 32 बार लिये हैं जिनमें से छह बार यह कारनामा भारत के खिलाफ किया है।

End of Feed