लाहौर: पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को तेज बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद नसीम लाहौर में खेले गए पांचवें टी20 से बाहर हो गए थे। ऐसे में अब उनके कोरोना संक्रित होने की वजह से सीरीज से बाहर होने की खबर आई है।
पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज को हुआ कोरोना, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर
- Agency by: Agency
- Updated Sep 30, 2022, 09:09 PM IST
Naseem Shah: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कोरोना पॉजिटव पाए जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैच की मौजूदा टी20 सीरीज के बाकी बचे दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बुधवार को तेज बुखार के बाद उन्हें लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
KEY HIGHLIGHTS
- कोरोना संक्रमित हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह
- बुधवार को तेज बुखार के बाद कराया गया था अस्पताल में भर्ती
- कोरोना के साथ नसीम को है निमोनिया, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर
End of Feed
