PAK vs ENG: अचानक बिगड़ा नसीम शाह का स्वास्थ्य, पांचवें टी20 से बाहर

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Sep 28, 2022, 03:38 PM IST

PAKISTAN VS ENLAND, NASEEM SHAH INJURED: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच में पाक पेसर नसीम शाह नहीं खेल पाएंगे, उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है।

PAK vs ENG 5th T20I: अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण युवा पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 से बाहर हो गए है। उनको गंभीर वायरल संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी वजह से वो बुधवार को लाहौर में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।

naseem_shah

नसीम शाह

नसीम की पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए अंतिम एकादश में जगह लगभग पक्की थी लेकिन मंगलवार देर रात स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद इस युवा खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

End of Feed