ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। इस साल के सबसे सफल गेंदबाज चोट के कारण बाहर हो गए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान वो चोटिल हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाहिद राणा चोट के कारण पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 23 साल के गेंदबाज को करीब 7-8 हफ्तों के लिए मैदान से दूर रहने की सलाह दी गई है। राणा का इस सीरीज में ना खेल पाना बांग्लादेश की टीम के लिए बड़ा झटका है। वह इश साल के सबसे सफल गेंदबाज हैं जो 18.31 की औसत से 44 विकेट चटका चुके हैं।

Nahid Rana

नाहिद राणा (साभार-X)

इसके अलावा शोरिफुल इस्लाम और विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अनुसार, शोरिफुल को इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। 29 जुलाई से वो दोबारा गेंदबाजी शुरू करेंगे और 12 अगस्त को फिटनेस टेस्ट होगा। मैच फिट होने के बाद वह 13 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे।

End of Feed