अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में इस खिलाड़ी पर टिकी हैं रविचंद्रन अश्विन की निगाहें

टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की नजरें अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में जानिए किस खिलाड़ी पर टिकी हैं और क्यों?

नई दिल्ली: भारत के दिग्ग्ज स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन को उम्मीद है कि बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से मुल्लांपुर में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से खेल के इस बड़े प्रारूप में पदार्पण करेंगे क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दुबे और मानव सुथार के बीच भारतीय टीम में एक जगह के लिए मुकाबला है जबकि कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर जैसे अनुभवी स्पिनरों को अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है।

Harsh Dubey

हर्ष दुबे (फोटो क्रेडिट BCCI X)

हर्ष दुबे पर टिकी हैं नजरें

अश्विन ने जियोस्टार से कहा, मेरी नज़रें हर्ष दुबे पर टिकी हुई हैं और मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि उन्हें मौका मिलता है या नहीं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि टीम मानव सुथार को चुनती है या हर्ष दुबे को। लेकिन दुबे ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए मेरी उनमें विशेष दिलचस्पी है। दुबे ने आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसलिए उनका पलड़ा भारी नजर आता है। मैं वास्तव में दुबे को पदार्पण करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।'

End of Feed