Ranji Trophy 2024 Final: खान ब्रदर्स का मुंबई में जलवा, विदर्भ के खिलाफ खेली शतकीय पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 12, 2024, 01:28 PM IST

Ranji Trophy 2024 Final, Mumbai vs Vidarbha, Musheer Khan Century: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और विदर्भ के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई ने विदर्भ के खिलाफ विशाल बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में खान ब्रदर्स का जलवा देखने को मिला।

Ranji Trophy 2024 Final, Mumbai vs Vidarbha, Musheer Khan Century: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024 Final) के खिताबी मुकाबले में खान ब्रदर्स का दबदबा देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले और रणजी ट्रॉफी के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) के छोटे भाई मुशीर खान (Musheer Khan) का भी घरेलू क्रिकेट में धमक देखने को मिली।

मुशीर खान (Musheer Khan) ने विदर्भ के खिलाफ दूसरी पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 255 गेंदों पर6 चौके की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2024) का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में वे कुछ खास नहीं कर पाए थे। वे महज एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनको हर्ष दुबे ने एलबीडब्ल्यू किया था।

End of Feed