Ranji Trophy Quarter Final: मुशीर खान ने जड़ा फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहला शतक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2024, 06:51 PM IST

Ranji Trophy Quarter Final: अंडर-19 में अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखरने वाले मुशीर खान का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का पहला शतक जड़ा।

भारत के अंडर 19 विश्व कप स्टार मुशीर खान ने पहला प्रथम श्रेणी शतक जमाकर मुंबई को संकट से निकाला और बडौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन मेजबान ने पांच विकेट पर 248 रन बना लिये। 18 वर्ष के मुशीर ने दक्षिण अफ्रीका में अंडर 19 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाये ।

Musheer Khan

मुशीर खान (साभार-BCCI Domestic)

मुशीर ने 216 गेंद में 10 चौकों की मदद से नाबाद 128 रन बनाये। उन्होंने दो अहम साझेदारियां भी करके मुंबई को संकट से निकाला जिसके चार विकेट एक समय 99 रन पर गिर गए थे।

End of Feed