Ranji Trophy Final Preview: 48वें फाइनल में मुंबई की निगाह 42वें खिताब पर, सामने है विदर्भ की टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2024, 08:53 AM IST

Ranji Trophy Final Preview: रणजी ट्रॉफी 2023-24 का फाइनल मुकाबला रविवार को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में 41 बार की चैंपियन मुंबई का सामना विदर्भ की टीम से होगा। मुंबई की कमान अनुभवी अजिंक्य रहाणे के हाथों में है। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर के प्रदर्शन पर नजर होगी।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई का सामना विदर्भ से होगा। अजिंक्य रहाणे जैसे कुशल कप्तान के नेतृत्व में मुंबई की नजर अपने 42वें खिताब पर होगी। रहाणे की अगुवाई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी। वह अभी राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और घरेलू स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इससे उनके कप्तानी कौशल को कम करके नहीं आंका जा सकता है। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में अभी तक 13.4 की औसत से केवल 134 रन बनाए हैं।

Mumbai vs Vidarbha Final Match Preview

रणजी ट्रॉफी फाइनल मुकाबला (साभार-X)

मुंबई का रणजी ट्रॉफी में यह 48वां फाइनल है जिसमें उसे चोटिल सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेल रहे सरफराज खान की सेवाएं नहीं मिलेगी। श्रेयस अय्यर हालांकि इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। अय्यर को रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के कारण बीसीसीआई का वार्षिक अनुबंध गंवाना पड़ा था। वह यहां बड़ी पारी खेल कर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेंगे।

End of Feed