Mumbai Indians Squad Update: पहले से दिक्कत में मुंबई इंडियंस पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, बाहर हुआ यह गेंदबाज

Mumbai Indians Squad Update: आईपीएल में पहले ही समस्या से जूझ रही मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा है। कीवी गेंदबाज मिचेल सैंटनर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

Mumbai Indians Squad Update: मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक औसत रहा है। हार्दिक की कप्तानी में टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच टीम के ऊपर एक और मुसीबत का पहाड़ बनकर टूटा है। कीवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज सैंटनर की जगह लेंगे। सैंटनर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। कैच लेने के दौरान उनके कंधे में चोट आई थी। मुंबई इंडियंस ने रिप्लेसमेंट का ऐलान करते हुए सैंटनर के जल्द ठीक होने की कामना की है।

Mitchell Santner

मिचेल सैंटनर (साभार-X)

महराजा दक्षिण अफ्रीका के ऑल फॉर्मेट अनुभवी गेंदबाज हैं। 2016 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले महाराज तब से लगातार अफ्रीकी टीम के अहम सदस्य रहे हैं। उन्हें बिना एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले दक्षिण अफ्रीका की 2021 टी20 विश्व कप टीम में चुना गया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अपना डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लिया था।

End of Feed