मुंबई इंडियन्स में आई बदलाव की बयार, लसिथ मलिंगा सहित सपोर्ट स्टाफ के 3 सदस्यों की हुई छुट्टी

चेन्नई सुपर किंग्स के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के में बदलाव का दौर चल रहा है। टीम के सपोर्ट स्टाफ में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लसिथ मलिगा सहित तीन अहम सदस्यों को टीम ने अलविदा कह दिया है।

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स भी आईपीएल 2027 से पहले अपनी टीम की ओवरहालिंग में जुट गई है। जुबीन भरूचा की मुंबई पलटन में एंट्री के बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने की जगह किरोन पोलार्ड को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया। इसके बाद अब लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन की छुट्टी का आधिकारिक तौर पर ऐलान मुंबई इंडियन्स ने कर दिया है। इन तीनों की जगह कौन लेगा फ्रेंचाइजी ने इसका ऐलान नहीं किया है। फ्रेंचाइजी ने इन तीनों का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है।

Mumbai Indians

मुंबई इंडियन्स (फोटो क्रेडिट mumbai Indians)

खत्म हुआ मुंबई और मलिंगा का साथ

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियन्स का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। पहले वो बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे और उसके बाद बॉलिंग कोच के रूप में टीम से जुड़े। चार IPL और 2011 में चैंपियंस लीग टी20 की खिताबी जीत में उनकी भूमिका अहम रही। इसके बाद एक मेंटर और कोच के रूप में वापसी करने उन्होंने मुंबई की गेंदबाजी को धार दी। साल 2018 में पहली बार मुंबई के साथ बतौर बॉलिंग कोच मलिंगा जुड़े थे। साल 2022 में मलिंगा राजस्थान रॉयल्स के साथ गेंदबाजी सलाहकार के रूप में जुड़े थे लेकिन 2023 में उनकी फिर से मुंबई वापसी हुई और वो अबतक टीम से जुड़े रहे।

End of Feed