Mumbai Indians IPL 2024 Preview: मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में क्या हैं सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

IPL 2024 Mumbai Indians (MI) Team Stats match Record Full Details in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम की कई ताकत और कमजोरी है जिनपर उन्हें जमकर ध्यान देना होगा।

Mumbai Indians SWOT Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ मुंबई इंडियंस (MI) संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है। धुरंधर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ लगातार आगे बढ़ रही ये टीम अब तक आईपीएल में 5 खिताब जीत चुकी है। 2023 में, एमआई ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया लेकिन एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) से हारने के बाद फाइनल में जगह बनाने में असफल रही। 2024 में टीम नए कप्तान और नई उम्मीद के साथ उतर रही है ऐसे में आइए जानते हैं उनकी ताकत और कमजोरी क्या है।

Mumbai indians strength and weakness.

मुंबई इंडियंस की ताकत और कमजोरी

2024 आईपीएल नीलामी से पहले, मुंबई ने 2024 सीज़न के लिए हार्दिक पंड्या को टाइटन्स से ट्रेड किया और बड़ी डील के बाद, उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया। ऐसे में टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर जिम्मेदारी होगी। मुंबई ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शामिल किया है जो कि उनकी ताकत को और बढ़ाते हैं।

End of Feed