मुंबई इंडियंस ने WPL के लिए बदला अपना हेड कोच, RCB को चैंपियन बना चुके हैं ल्यूक विलियम्स

MI WPL New Head Coach: टीम की मालकिन नीता अंबानी ने भी नए कोच का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "ल्यूक एक सफल कोच हैं और अपने साथ व्यापक अनुभव, महिला क्रिकेट की गहरी समझ तथा खिलाड़ियों के विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता लेकर आए हैं।"

MI WPL New Head Coach: महिला प्रीमियर लीग 2027 से पहले दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व दिग्गज लिसा कीटली से अलग होकर ऑस्ट्रेलिया के ही ल्यूक विलियम्स को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि सितंबर 2025 में मुख्य कोच नियुक्त की गईं कीटली ने खुद पद छोड़ने का फैसला किया है। बयान में कहा गया, "मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि लिसा कीटली ने टीम के मुख्य कोच के पद से आगे बढ़ने का फैसला किया है। उनकी जगह ल्यूक विलियम्स 2027 महिला प्रीमियर लीग सत्र से पहले टीम के नए मुख्य कोच होंगे।"

MI Head Coach

मुंबई इंडियंस का नया हेड कोच (फोटो साभार- @mipaltan)

RCB को बना चुके हैं चैंपियन

कीटली के कार्यकाल में मुंबई का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। उनकी कोचिंग में मुंबई इंडियंस WPL 2026 में 5 टीमों में चौथे स्थान पर रही, जो चार सीजन में टीम का सबसे खराब प्रदर्शन था। मुंबई ने 2023 और 2025 में खिताब जीता था, जबकि 2024 में टीम एलिमिनेटर तक पहुंची थी। इसी खराब प्रदर्शन के बाद बदलाव तय माना जा रहा था। नए कोच ल्यूक विलियम्स का CV काफी दमदार है। वही कोच हैं जिन्होंने 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसका पहला WPL खिताब जिताया था। इसके अलावा वह 'द हंड्रेड' में सदर्न ब्रेव महिला टीम और महिला बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स को भी कोचिंग दे चुके हैं। वह एडिलेड स्ट्राइकर्स को दो बार WBBL चैंपियन बना चुके हैं।

End of Feed