Mumbai Indians: क्यों बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, टीम के क्रिकेट प्रमुख जयवर्धने ने बताई वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 20, 2023, 01:53 PM IST

Mumbai Indians Captain Controversy: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस ने इस बार एक चौंकाने वाला फैसला लिया और अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर उसे हार्दिक पांड्या को सौंप दिया जो टीम में दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस पर काफी फैंस खुश नहीं थे, तो टीम के क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने जवाब दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024, मुंबई इंडियंस कप्तान विवाद
  • आखिर रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तानी क्यों?
  • टीम के क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने दिया इस सवाल का जवाब

मुंबई इंडियंस (MI) के वैश्विक क्रिकेट प्रमुख महेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने का फैसला कठिन था लेकिन भविष्य को देखते हुए यह जरूरी भी था। पंड्या बतौर कप्तान मुंबई टीम में लौटे हैं जिसकी टीम के प्रशंसकों ने काफी आलोचना की है। जयवर्धने ने जियो सिनेमा से कहा ,‘‘ यह कठिन फैसला था । यह जज्बाती फैसला था । प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आना लाजमी है । लेकिन टीम को ऐसे फैसले लेने होते हैं ।’’ श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा कि सार्थक बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया ।

Mahela Jayawardene On Rohit Sharma and MI Captaincy

महेला जयवर्धने और रोहित शर्मा (MI)

उन्होंने कहा ,‘‘ हम हमेशा खिताब के लिये खेलना चाहते हैं। अपनी विरासत तैयार करना चाहते हैं । लोगों को लग रहा होगा कि हमने जल्दबाजी की है लेकिन हमें यह फैसला लेना ही था ।’’ जयवर्धने ने कहा ,‘‘ हार्दिक काफी समय ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा है । इसमें कुछ नया नहीं है । हमें पता है कि वह क्या कर सकता है । यह गुजरात टाइटंस की कप्तानी से अलग अनुभव होगा । उसके लिये यह उस अनुभव के आधार पर आगे बढ़ने का मौका है ।’’

End of Feed