MI vs UPW, WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने यूपी को दी मात, वॉरियर्स की खत्म हुई प्लेऑफ की आस

मुंबई इंडियन्स ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट के अंतर से मात देकर डब्लूपीएल 2025 की अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में हार के बाद उत्तर प्रदेश की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई है। जानिए कैसा रहा मैच का हाल।

लखनऊ: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी वारियर्स को नौ गेंद रहते छह विकेट से मात दी। यूपी वॉरियर्स ने मुंबई के सामने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे मुंबई ने 18.3 ओवर में हैली मैथ्यूज के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत हासिल कर लिया। इस मुकाबले में हार के साथ यूपी वॉरियर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई।

Amelia Kerr

अमेलिया केर ( साभार Mumbai Indians)

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची मुंबई

मुंबई इंडियंस ने इस जीत से अपने नेट रन रेट में इजाफा किया और वह आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वह शीर्ष पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स से दो अंक पीछे है और उसका एक मैच भी बचा है। उसके पास शीर्ष पर पहुंचकर फाइनल में सीधे जगह बनाने का मौका है। डब्ल्यूपीएल में शीर्ष टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीम एलिमिनेटर खेलती हैं। यह यूपी वारियर्स की लगातार तीसरी हार थी जिससे वह चार अंक लेकर निचले स्थान पर बरकरार है।

End of Feed