SMAT 2025-26: आयुष म्हात्रे ने जड़ा लगातार दूसरा आतिशी शतक, मुंबई ने दी आंध्र प्रदेश को मात

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बल्ले से धमाल जारी है। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए लगातार दूसरे मैच में आतिशी शतक जड़ा।

लखनऊ: भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को सैयद मश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप ए मैच में मुंबई की आंध्र पर नौ विकेट से शानदार जीत में लगातार दूसरा शतक लगाया। जीत के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए म्हात्रे (59 गेंद में नाबाद 104) राष्ट्रीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 31) के साथ 9.4 ओवर में 105 रन की अटूट साझेदारी के दौरान उन पर भारी पड़ गए।

Ayush Mhatre

आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक का जश्न मनाते आयुष म्हात्रे (फोटो क्रेडिट Screen Grab Jio HotStar)

तीन मैच में म्हात्रे ने जड़े 19 छक्के

End of Feed