MS Dhoni के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दर्ज हुआ मानहानि का केस, जानें क्या है पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 17, 2024, 05:51 PM IST

MS Dhoni defamation case: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में उन्हीं के बिजनेस पार्टनर द्वारा मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।

रांची, 17 जनवरी : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ उनके दो पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और सौम्या दास ने दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

MS Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- ICC)

इन दोनों ने अपनी याचिका में कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी और उनके प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे लोगों ने उनके खिलाफ ऐसे निराधार आरोप लगाए हैं, जिन्हें मीडिया में व्यापक रूप से रिपोर्ट किए जाने के कारण उनकी छवि धूमिल हुई है।मिहिर दिवाकर रणजी प्लेयर रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेल चुके हैं। वह वर्ष 2000 में भारत की अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। मिहिर और सौम्या पति-पत्नी हैं और दोनों अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट नामक कंपनी चलाते हैं।

End of Feed