अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद एमएस धोनी फिलहाल सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सक्रिय हैं। आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने में अभी कई महीने बाकी हैं तो ऐसे में धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है। धोनी इन दिनों दुबई में अपनी पत्नी साक्षी के साथ हैं, जहां उनका 'पार्टी मोड ऑन' है। मैदान पर शांत रहने वाले 'कैप्टन कूल' डांस फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
धोनी अपने और अपनी पत्नी के दोस्त के पिता की बर्थडे पार्टी के लिए दुबई में हैं और खूब एन्जॉय कर रहे हैं। ब्रिटेन के टॉप बिजनेसमैन में से एक कुलजिंदर बाहिया का जन्मदिन मनाने के लिए रैपर बादशाह भी पार्टी में मौजूद थे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपने पूर्व साथी हार्दिक और क्रुणाल पांड्या के अलावा युवा विकीटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के साथ बादशाह की धुन पर नाचे।
धोनी ने कुछ देर ग्रुप में डांस किया लेकिन फिर वह अकले ही डांस फ्लोर पर महफिल लूटते दिखे। वह शाहिद कपूर की फिल्म 'आर... राजकुमार' के 'गंदी बात' और रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के 'दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड' सॉन्ग पर झूमे। धोनी का मस्ती भरा अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Areee areee areee bhaiii … DHONI is on dance flooor 😍😍😍..uffffff🥰@msdhoni @ChennaiIPL @ChennaiyinFC #dhoni #Thala… t.co/e06afUyB5e
— ANI (@ANI) Nov 28, 2022
गौरतलब है कि धोनी जहां ब्रेक पर हैं वहीं हार्दिक ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौर पर टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली। हार्दिक की कप्तानी में भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। पहला मैच बारिश में धुल गया जबकि भारत ने दूसरे टी20 में 65 रन से जीत हासिल की। सीरीज का तीसरे मैच बारिश के कारण टाई हो गया था।
