IPL 2024: क्या धोनी ने दे दिया आखिरी आईपीएल खेलने का संकेत? रिपोर्ट में थाला को लेकर बड़ा दावा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 21, 2024, 11:23 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। क्या धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में टीम की कमान सौंपकर ये संकेत दे दिए हैं?

MS Dhoni's Retirement From IPL: चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने जाने पहचाने अंदाज में कप्तानी छोड़कर रुतुराज गायकवाड़ की ताजपोशी का रास्ता साफ कर दिया। कप्तानी छोड़ने के बाद एमएस धोनी की संन्यास की अटकलों ने भी जोर पकड़ लिया है। धोनी संन्यास का ऐलान कब, कहां और कैसे करेंगे इसका पता सिर्फ एक व्यक्ति को है वो थाला खुद हैं।

MS Dhoni Ruturaj Gaikwad

एमएस धोनी और रुतुराज गायकवाड़ (साभार IPL/BCCI)

धोनी का हो सकता है आखिरी आईपीएल सीजन

पीटीआई की रिपोर्ट में कहा, इस तरह की अटकलें लग रही हैं कि धोनी इस सीजन के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी धोनी के बतौर खिलाड़ी मौजूद रहते बदलाव के दौर से गुजरना चाहती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसे ही बदलाव की कोशिश साल 2022 में भी की थी लेकिन वो कोशिश नाकाम रही और धोनी को बीच सीजन टीम की कमान जडेजा के हाथों से अपने हाथ में लेनी पड़ी। इस बारे में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा, बदलाव तब कारगर नहीं हुआ था। लेकिन इस बार का बदलाव( रुतुराज को कप्तान बनाना) अलग है।

End of Feed