Video: केकेआर के खिलाफ मैच से पहले देखें एमएस धोनी का विराट रूप

MS Dhoni Practice Video: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोमांचक मैच से पहले महेंद्र सिंह धोनी का विराट रुप देखने को मिल रहा है। धोनी ने प्रेक्टिस सेशन के दौरान लंबा छक्का जड़ा है जिसका वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर और सीएसके के बीच मैच
  • महेंद्र सिंह धोनी ने की जमकर प्रेक्टिस
  • नेट्स में जड़े लंबे छक्के

MS Dhoni Practice Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 22वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होने वाली है। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। चेन्नई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने मैच से पहले नेट प्रेक्टिस में जमकर छक्के लगाए हैं। इसका वीडियो भी आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

MS Dhoni six

महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स सोमवार को चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। सुपर किंग्स दो जीत और इतनी ही हार के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। वे दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद से लगातार दो गेम हार चुके हैं। ऐसे में टीम इस मुकाबले को जीतकर जीत के ट्रेक पर वापस लौटना चाहेगी। ऐसा लगता है कि टीम को जिताने की जिममेदारी अब महेंद्र सिंह धोनी खुद अपने हाथों में लेने वाले है और उनका प्रेक्टिस का वीडियो बताता है कि वे शायद केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

End of Feed