ODI सीरीज से पहले धोनी के घर पार्टी के लिए पहुंची टीम इंडिया, विराट को खुद ड्राइव करके ले गए माही- देखिए VIDEO

MS Dhoni Dinner Party In Ranchi For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया को अपने घर डिनर पर बुलाया। धोनी खुद टीम होटल पहुंचे और खिलाड़ियों के साथ अपने घर पहुंचे। इस दौरान माही अपने गाड़ी में विराट कोहली को साथ ले जाते नजर आए।

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची में धोनी के घर पर टीम इंडिया की पार्टी
  • मेजबान धोनी खुद खिलाड़ियों को होटल लेने पहुंचे
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच रांची में होगा

MS Dhoni Throws Party For Team India In Ranchi: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंची। इस दौरान टीम होटल से धोनी के घर तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखा गया। सबकी नजरें धोनी की गाड़ी पर टिकी थीं जिसे वो खुद ड्राइव कर रहे थे और उन्होंने अपने साथ विराट कोहली को बैठाया हुआ था।

MS Dhoni drives Virat Kohli To Ranchi Home For Dinner Party Ahead Of IND vs SA ODI

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (X)

विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को धोनी के घर जाते हुए देखा गया। टीम के अन्य खिलाड़ी भी धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंचे। बता दें कि इससे पहले भी रांची में क्रिकेट मैच खेलने आई भारतीय क्रिकेट टीम धोनी के घर डिनर पार्टी के लिए पहुंची।

End of Feed