धोनी और उनके टीमें के खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह मनाई होली, अब वायरल हो रहा Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 8, 2023, 05:01 PM IST

Chennai super Kings Holi: एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने भी जमकर होली मनाई। इस दौरान सभी खिलाड़ी एक-दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आए। वहीं, एक दिन पहले अहमदाबाद में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने होली खेली थी।

Chennai super Kings Holi 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी के कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी होली के रंग में डूबे नजर आए। खिलाड़ियों का होली खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे को जमकर रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ियों को जबदस्ती पकड़कर रंग लगाते हुए दिखे। इस वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Chennai super Kingh

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो - सीएसके के ट्विटर से)

नैट प्रैक्टिस पर बहा रहे पसीना

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी पिछले साल के प्रदर्शन को भुलाकर नेट पर जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों के अलावा कुछ पुराने खिलाड़ियों के साथ टीम के कप्तान एमएस धोनी में अच्छा-खासा समय बिता रहे हैा। पिछले दिनों धोनी नेट पर लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आए थे। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

End of Feed