IPL 2024: गोल्डन डक पर आउट होने के बाद एमएस धोनी ने रचा नया इतिहास

एमएस धोनी का धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ बल्ला नहीं चला तो उन्होंने विकेट के पीछे दस्तानों के साथ बतौर विकेटकीपर आईपीएल में नया इतिहास रच दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • धोनी बने आईपीएल में 150 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर
  • माही ने 261वां मैच खेलते हुए हासिल की उपलब्धि
  • धोनी के नाम आईपीएल में दर्ज हैं 192 शिकार

धर्मशाला: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बल्ला धर्मशाला में रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं चला। पारी के 19वें ओवर में नौवें पायदान पर बल्लेबाजी करने आए एमएस धोनी हर्षल पटेल की पहली ही गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए। धोनी आईपीएल करियर में चौथी बार गोल्डन डक पर आउट हुए। उनके आउट होने से मैदान पर आए उनके समर्थक बेहद निराश हुए। पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 167 रन बना सकी।

Chennai Super Kings

चेन्नई सुपर किंग्स(साभार IPL/BCCI)

बने IPL में 150 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर

जीत के लिए 167 रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार शुरुआत की और जल्दी-जल्दी पंजाब के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेज दिया। पंजाब के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। पारी के दसवें ओवर की चौथी गेंद पर सिमरजीत सिंह ने पंजाब के उपकप्तान जीतेश शर्मा को विकेट के पीछे धोनी के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। इस कैच को लपकते ही धोनी ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर नया इतिहास रच दिया। धोनी आईपीएल इतिहास में बतौर विकेटकीपर 150 कैच लपकने वाले पहले विकेटकीपर बन गए।

End of Feed