CSK vs LSG: चेपॉक में धोनी को आया गुस्सा, कैमरामैन को मारने के लिए उठाई बोतल

CSK vs LSG: एमएस धोनी को कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। वह जल्दी अपना आपा नहीं खोते। लेकिन चेपॉक के मैदान में धोनी को गुस्सा आ गया। धोनी का यह गुस्सा किसी खिलाड़ी पर नहीं बल्कि कैमरामैन पर था। जानिए क्या हुआ कि धोनी को बोतल तक उठानी पड़ गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई और लखनऊ का मुकाबला
  • धोनी को कैमरामैन पर आया गुस्सा
  • कैमरामैन को मारने के लिए उठाई बोतल

CSK vs LSG: एमएस धोनी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी एकदम शांत रहते हैं। चाहे मैच की स्थिति कुछ भी हो आप धोनी के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं देखेंगे। यही कारण है कि उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है, लेकिन चेपॉक में धोनी की सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कैमरामैन को मारने के लिए बोतल तक उठा ली।

MS Dhoni Angry Look At Chepauk

एमएस धोनी को आया गुस्सा (साभार-IPL)

चेपॉक में में धोनी को आया गुस्सा

दरअसल आईपीएल के इस सीजन में यह ट्रेंड बन चुका है कि 17 ओवर के बाद अगर चेन्नई का कोई विकेट गिरता है तो एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आते हैं। धोनी की एक झलक पाने के लिए लाखों फैंस अपनी पलकें बिछाए रहते हैं। यही कारण है कि जैसे ही सीएसके की पारी 17 ओवर के पार जाती है, कैमरामैन ड्रेसिंग रूम में एमएस धोनी को फॉलो करने लगते हैं।

End of Feed