MS Dhoni: धोनी के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, MCC ने पांच भारतीय क्रिकेटरों को दी आजीवन सदस्यता

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2023, 11:44 PM IST

MS Dhoni gets MCC Lifetimes membership: महेंद्र सिंह धोनी सहित चार अन्य भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को ‘आजीवन सदस्यता’ प्रदान की। इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह, सुरेश रैना, पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज और महान महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी शामिल है।

प्रतिष्ठित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बुधवार को विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित चार अन्य भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को ‘आजीवन सदस्यता’ प्रदान की। इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह, सुरेश रैना, पूर्व भारतीय महिला कप्तान मिताली राज और महान महिला गेंदबाज झूलन गोस्वामी शामिल है।

MS Dhoni gets lifetime membership of MCC

एम एस धोनी (AP)

एमसीसी ने आठ टेस्ट खेलने वाले देशों के 19 नये मानद आजीवन सदस्यों के नाम की घोषणा की। एमसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘पांच भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है। झूलन गोस्वामी महिला वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी हैं जबकि मिताली राज 211 पारियों में 7,805 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।’’

End of Feed