निजी हित के लिए नहीं था टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट का फैसला, पीसीबी चीफ नकवी ने बीसीबी को बना दिया विलेन

पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट के पीछे की असली कहानी बताई है। आईसीसी की कवायद और तमाम क्रिकेट बोर्ड के बीच-बचाव के बाद अब भारत-पाकिस्तान मुकाबला तय समय यानी 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इससे पहले नकवी ने बॉयकॉट मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आईसीसी की लंबी कवायद और श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध के बाद आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मुहर लग गई। बीते कुछ दिनों में आईसीसी और तमाम बोर्डों के बीच मीटिंग में क्या कुछ हुआ, ये तो कोई नहीं जानता, लेकिन फैंस के लिए खुशी की बात यह रही कि उनका एक और संडे रोमांचक बनाने का का इंतजाम आईसीसी ने कर दिया। लेकिन अब इस पूरे मसले के बाद पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने जो बयान दिया है, उसने बैठे-बिठाए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस पूरे मुद्दे का विलेन बना दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार का फैसला केवल बांग्लादेश को ’सम्मान’ दिलाने के उद्देश्य से लिया गया था।

mohsin naqvi

मोहसिन नकवी (साभार-X)

बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में खेलने से इनकार करने पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की थी कि उसकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी। पीसीबी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बीच हुई बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया।

End of Feed