IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबला होगा या नहीं, अगले 24 घंटे में होगा फैसला

IND vs PAK: बीसीबी के साथ मीटिंग के बाद अब फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंंत्री शहबाज शरीफ को लेना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा कि अगले 24 घंटे पर इस पर फैसला ले लिया जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने सोमवार को कहा कि भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के बहिष्कार पर अंतिम फैसला अगले 24 घंटे में आ जायेगा । उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल के साथ आईसीसी से लगातार बातचीत की जा रही है। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में नकवी ने कहा कि पीसीबी आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कुछ मसलों पर जवाब का इंतजार कर रहा है। भारत के खिलाफ मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। नकवी ने पत्रकारों से कहा ,’ हमने उनसे बात की है । मेरे लिये अभी कोई टिप्पणी करना सही नहीं होगा । हमें उनका जवाब मिल जाने के बाद हम फैसला करेंगे । हम आईसीसी का जवाब मिलने के बाद प्रधानमंत्री (शाहबाज शरीफ) के पास सलाह के लिये फिर जायेंगे।’’

mohsing naqvi

मोहसिन नकवी (साभार-x)

उन्होंने कहा ,’’ कल या परसों घोषणा की जा सकती है ।’’ उन्होंने कहा ,’’ हम अपने मेहमानों का सम्मान करते हैं और आईसीसी हमारे घर आई है तो हमने उन्हें पूरा सम्मान दिया । इस समय मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता क्योंकि आईसीसी और बांग्लादेश के बीच बातचीत जारी है । बांग्लादेश सही था तो हमें उसका साथ देना ही था ।’ सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार पर बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। नकवी ने इन अटकलों को भी खारिज किया कि आईसीसी से कार्रवाई की चेतावनी मिलने के कारण पीसीबी दबाव में है।

End of Feed