DC vs GT: गुजरात के खिलाफ मैच में फैंस को ऋषभ पंत का वही पुराना अंदाज देखने को मिला जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पंत की इस विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। पंत ने 5 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 43 गेंद में नाबाद 88 रन की पारी खेली। पंत की विस्फोटक पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली मे अपने आखिरी दो ओवर में 53 रन बनाए। अब पंत ऐसी बल्लेबाजी करेंगे तो गेंदबाजों को तो खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ भी यही, गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आखिरी ओवर में 31 रन खर्चे। उनके इस ओवर में पंत ने 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
मोहित शर्मा बनाम ऋषभ पंत (साभार-IPL)
मोहित शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
आखिरी ओवर में 31 रन लुटाने वाले मोहित शर्मा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 73 रन खर्चे और वह विकेटलेस भी रहे। इसके साथ ही उनके नाम एक पारी में सर्वाधिक रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज बासिल थंपी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2018 में आरसीबी के खिलाफ मैच में 70 रन लुटाए थे।
आईपीएल की एक पारी में सबसे महंगे गेंदबाज (Most expensive bowling in IPL history)
0/73 - मोहित शर्मा (जीटी) बनाम डीसी, दिल्ली, 2024
0/70 - बासिल थंपी (SRH) बनाम आरसीबी, बैंगलुरु, 2018
0/69 - यश दयाल (जीटी) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2023
0/68 - रीस टॉप्ली (आरसीबी) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु
