मोहिंदर अमरनाथ ने BCCI को दी टीम की भलाई के लिए दी और कड़े निर्णय लेने की सलाह

साल 1983 में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे मोहिदंर अमरनाथ ने बीसीसीआई को टीम इंडिया की भलाई के लिए और कड़े कदम उठाने की सलाह दी है।

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने घरेलू क्रिकेट में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों को खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की बाध्यता पर कहा कि टीम की भलाई के लिए अच्छे और कड़े फैसले लेने होंगे। भारत को घरेलू सीरीज में न्यूज़ीलैंड से मिली 0-3 की हार और ऑस्ट्रेलिया दौरे में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 की हार के बाद बीसीसीआई ने टीम के स्टार खिलाड़ियों का घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पिछले रणजी मैच में मुंबई की तरफ से खेले जबकि विराट कोहली गुरूवार से शुरू हुए रणजी मैच में रेलवे के खिलाफ दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं।

Mohinder Amarnath

मोहिंदर अमरनाथ

खेल से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं होता

रोहित और कोहली का बिना नाम लिए मोहिंदर अमरनाथ ने 'आईएएनएस' से कहा,'खेल से बड़ा कोई सुपरस्टार नहीं होता जिसने आपको बनाया जहां से आपने खेलना शुरू किया वहां उस मैदान पर आपको समय देना पड़ेगा। जब इंसान यह सोच ले कि मैं खेल से बड़ा हूं, तब ऐसा होता है। इंसान जब सोचता है कि मैं खुद हूं तब ऐसी चीज देखने को मिलती हैं। खिलाड़ी आते-जाते रहेंगे, वक्त के साथ खेल चलता रहेगा।'

End of Feed