India Squad Update: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए हर्षित राणा, मोहम्मद शमी नहीं इस गेंदबाज को मिला मौका

India Squad Update: भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए हैं। राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया। फैंस को उम्मीद थी कि मोहम्मद शमी को शामिल किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

India Squad Update: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उन्हें बीते 4 फरवरी, 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। एक्सपर्ट्स की राय के बाद उनका स्कैन कराया गया जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। मोहम्मद सिराज को हर्षित राणा की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया गया। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने भारतीय टीम में हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर मोहम्मद सिराज को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

Harshit Rana Replacement

हर्षित राणा (साभार-X)

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया था कि राणा की स्थिति ’अच्छी नहीं’ दिख रही है। भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को अमेरिका के खिलाफ करेगी।

End of Feed