IND vs SL: तीन विकेट झटकने के बाद सिराज ने किया खुलासा, इस खिलाड़ी के टिप्स काम आए

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 12, 2023, 08:20 PM IST

IND vs SL 2nd ODI, Mohammed Siraj: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को 215 रन पर समेट दिया। पारी के बाद सिराज ने खुलासा किया कि केएल राहुल के टिप्स उनके काम आए।

IND vs SL 2nd ODI: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अपनी सफलता का श्रेय विकेटकीपर लोकेश राहुल की सलाह को दिया जो यहां ईडन गार्डन की पिच और हालात को काफी अच्छी तरह से समझने में सफल रहे।

Mohammed Siraj reveals KL Rahul tips

मोहम्मद सिराज (AP)

सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर हो गई। सिराज ने पारी के ब्रेक के दौरान कहा कि राहुल ने महसूस किया कि पहले ओवर के बाद ही गेंद ने मूव करना बंद कर दिया जिसके बाद श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ नई रणनीति अपनाई गई जो हार्ड लेंथ (गुड लेंथ और शॉर्ट गेंद के बीच की लेंथ जिस पर रन बनाना आसान नहीं होता) पर गेंदबाजी करना थी।

End of Feed