'सबसे खराब एयरलाइन अनुभव'... इस एयरलाइंस पर भड़क उठे भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज

Mohammed Siraj Lashes Out On Air India Express For Worst Airline Experience: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने खुले तौर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने इस एयरलाइंस के साथ अपने अनुभव को सबसे खराब उड़ान का अनुभव बताया है। अब एयरलाइंस की तरफ से भी सफाई आ गई है। आखिर हुआ क्या, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को आया गुस्सा
  • देरी होने पर एयरलाइंस पर भड़क उठे
  • सिराज का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल, एयरलाइंस ने दी सफाई

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने सोशल मीडिया पर गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में बिना किसी सूचना के घंटों देरी होने पर नाराजगी जताई है। जिसके बाद एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण उड़ान रद्द कर दी गई थी।

Mohammed Siraj Lashes Out On Air India Express Airlines As Worst Airline Experience

मोहम्मद सिराज (Instagram/Mohammedsirajofficial)

मोहम्मद सिराज जिन्हें उड़ान संख्या IX 2884 से यात्रा करनी थी, ने कहा कि विमान को शाम 7.25 बजे रवाना होना था, लेकिन यात्रियों को कई घंटों तक देरी के बारे में कोई स्पष्टता नहीं मिली। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "एयर इंडिया की उड़ान संख्या IX 2884 को गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए शाम 7.25 बजे उड़ान भरनी थी, हालांकि, एयरलाइन की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है और बार-बार संपर्क करने के बाद, उन्होंने बिना किसी उचित कारण के उड़ान में देरी कर दी है। यह वास्तव में निराशाजनक है और यह हर यात्री द्वारा की जाने वाली बुनियादी मांग है।"

End of Feed