मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी दी थी: सूत्र

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2023, 02:52 PM IST

Mohammed Siraj, BCCI ACU: टीम इंंडिया के धुरंधर पेसर मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई (एसीयू) को बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस साल फरवरी में आस्ट्रेलिया टीम के दौरे से पहले टीम की अंदरूनी जानकारी पाने के लिये उनसे संपर्क किया था। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलने वाले सिराज ने बीसीसीआई की एसीयू को इसकी जानकारी दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज को लेकर खबर
  • अज्ञात व्यक्ति ने सिराज से किया था संपर्क
  • सिराज ने बीसीसीआई एसीयू को दी थी जानकारीः सूत्र

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई (एसीयू) को बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस साल फरवरी में आस्ट्रेलिया टीम के दौरे से पहले टीम की अंदरूनी जानकारी पाने के लिये उनसे संपर्क किया था। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये खेलने वाले सिराज ने बीसीसीआई की एसीयू को इसकी जानकारी दी थी।

Mohammed Siraj informed BCCI ACU of unknown person contacting him

मोहम्मद सिराज (AP)

समझा जाता है कि सटोरिये ने भारत के मैचों के दौरान काफी पैसा गंवा दिया था और हताशा में सिराज को मैसेज भेजा था । भारत ने जनवरी फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला खेली जिसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम यहां आई । भारत ने श्रीलंका को टी20 श्रृंखला में 2 . 1 से हराया और वनडे श्रृंखला 3 . 0 से जीती।

End of Feed