चटगांव: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम 404 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान बांग्लादेश की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बांग्लादेश ने पहली ही गेंद पर नजमल हुसैन शंटो का विकेट गंवा दिया। विकेट के पीछे पंत ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद उमेश यादव ने यासिर अली को बोल्ड करके बांग्लादेश को 5 रन पर 2 विकेट पर धकेल दिया।
लिटन दास और विराट कोहली और मोहम्मद सिराज( साभार Sony Liv)
लिटन दास ने किया सिराज के लिए इशारा
इसके बाद लिटन दास ने जाकिर हसन के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की। लिटन दास पिच पर पैर जमा चुके थे और 24 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में पारी के 14वें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने आए। सिराज और लिटन के बीच कुछ कहा सुनी ओवर की पहली गेंद फेंकने के बाद हो गई। दास ने सिराज की ओर अपने हाथ से इशारा किया। बात बढ़ती दिखी तो अंपायर को दोनों के बीच बचाव के लिए आना पड़ा।Siraj vs Litton das #Siraj t.co/kjmP90Jz3j
— ANI (@ANI) Dec 15, 2022
