Mohammed Shami ruled out of IND vs SA Test: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल धाकड़ गेंदबाज और शानदार फॉर्म से गुजर रहे मोहम्मद शमी चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी के अलावा भारत की वनडे टीम के लिए भी बुरी खबर सामने आई है। दरअसल तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अपने पिता की तबीयत के चलते इस श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया है। दीपक चाहर की जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है। भारत को द.अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच रविवार को खेलना है। वहीं टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 दिसंबर 2023 से होने वाली है।
पहले वनडे के बाद टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे श्रेयस अय्यर
बीसीसीआई ने अपने बयान में ये भी जानकारी दी है कि धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले वनडे मैच के बाद टीम का साथ छोड़ देंगे। वे द.अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर देंगे। अय्यर वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थे और अब उनकी टेस्ट में भी वापसी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है ऐसे में उन्हें इसले लिए पूरी तरह से तैयार रहना जरूरी है।
