चैंपियंस ट्रॉफी के बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी

चैंपियंस ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें आगामी घरेलू सत्र के लिए बंगाल की 50 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। इंग्लैंड दौरे पर शमी जगह बनाने में असफल रहे थे।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। तेज गेंदबाज इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में जगह बनाने से चूक गए थे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के एक रिपोर्ट के अनुसार आगामी घरेलू सत्र के लिए बंगाल की 50 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शमी का नाम शामिल किया गया है।

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (साभार-ICC)

शमी संभावित रूप से 28 अगस्त से शुरू होने वाली सीजन की शुरुआती दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का हिस्सा हो सकते हैं। 34 वर्षीय शमी, जिन्होंने 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, इस साल मार्च में समाप्त हुई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं।

End of Feed