'ज्यादा न उछलो' सिराज के खास सेलिब्रेशन पर मोहम्मद शमी ने दी सलाह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 18, 2023, 11:05 AM IST

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में अपनी गेदबाजी से कहर बरपाने वाले मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के बीच एक खास बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया है, जिसमें दोनों ने एक दूसरे के स्पेल के बारे में दिलचस्प बातें साझा की है। शमी ने सिराज को एक खास सलाह भी इस इंटरव्यू में दी है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में भारत की तरफ से तेज गेदाबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने मिलकर केवल 11.4 ओवर की गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट लिए 188 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

'ज्यादा न उछलो' सिराज के खास सेलिब्रेशन पर मोहम्मद शमी ने दी सलाह

मोहम्मद शमी ने 6 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए तो सिराज ने 5.4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके। मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने शमी से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने उनके इस स्पेल के बारे में जाना।

End of Feed