IND vs NZ: भारत को फाइनल का टिकट दिलाने के बाद भावुक हुए शमी, बोले- 'मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2023, 10:06 AM IST

Mohammed Shami on match winning performance: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 7 विकेट लिए और इसके बाद सभी खिलाड़ियों का आभार जताया। शमी ने बताया कि वे इस मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

मुंबई:भारत की तरफ से किसी वनडे मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को यहां कहा कि वह अपने लिए मौके का इंतजार कर रहे थे और उन्हें खुशी है कि उन्होंने इसे अच्छी तरह से भुनाया।

Mohammed Shami

मोहम्मद शमी

शमी ने भारत की विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर 70 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 57 रन देकर सात विकेट लेकर भारतीय रिकॉर्ड बनाया। यह पहला अवसर है जबकि भारत के किसी गेंदबाज ने वनडे मैच में सात विकेट हासिल किये। इस शानदार प्रदर्शन के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

End of Feed