सौरव गांगुली के हाथों मोहम्मद शमी को मिलेगा खास सम्मान, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खास उपलब्धि की दहलीज पर तेज गेंदबाज

Mohammed Shami 100 First Class Match: दलीप ट्रॉफी के फाइनल से पहले चेन्नई में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल मोहम्मद शमी को सम्मानित करेगा। क्योंकि मोहम्मद शमी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 मैच पूरे करने के करीब हैं। शमी ने ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami 100 First Class Match: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक और ऐतिहासिक उपलब्ध हासिल करने की कगार पर हैं। शनिवार को जब वह दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे तो एक अनोखी उपलब्धि हासिल करेंगे। वह अपना 100वां फर्स्ट क्लास मैच खेलेंगे। मैच से पहले बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) उन्हें उनकी इस उपलब्धि पर एक विशेष सम्मान से सम्मानित करेगी।

Shami 100 FC Match

शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच। फोटो- PTI

दिगग्ज तेज गेंदबाज, जिन्होंने फिलहाल 99 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। 35 वर्षीय शमी ने अब तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 382 विकेट लिए हैं और घरेलू क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90 रन देकर 8 विकेट रहा है। शमी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगे। इससे पहले उन्हें बंगाल क्रिकेट द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

End of Feed