मोहम्मद शमी की एक साल बाद हुई मैदान पर वापसी, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

Mohammed Shami Return: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बुधवार को 360 दिनों बाद मैच खेलने के लिए वापसी की। वे पश्चिम बंगाल के लिए रणजी मैच खेलते नजर आए। हालांकि शमी वापसी पर कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं और एक विकेट के लिए भी तरस गए हैं।

Mohammed Shami Return: अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 360 दिनों के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर अपने 10 ओवर में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे जिससे रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में बंगाल के खिलाफ मध्यप्रदेश ने पहले दिन के खेल के बाद अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

मोहम्मद शमी की एक साल बाद हुई मैदान पर वापसी, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश ने बंगाल की पारी को 228 रन पर समेटने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 103 रन बना लिये। क्वार्टर फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए बंगाल को इस मैच में जीत की जरूरत है।इशान पोरेल और रिशव विवेक के चोटिल होने जबकि मुकेश कुमार और आकाश दीप के राष्ट्रीय टीम के साथ होने से बंगाल का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है। ऐसे में सभी की निगाहें अब शमी पर हैं, जिन्हें अपनी फिटनेस साबित करने के साथ अपनी टीम के अभियान को पटरी पर लाने के लिए जल्दी लय हासिल करनी होगी।

End of Feed