वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में मौका न दिए जाने पर मोहम्मद शमी ने दिया मजेदार जवाब (Video)

Mohammed Shami: वर्ल्ड कप 2015 हो या फिर 2023 हर बार मोहम्मद शमी को शुरुआती मैच में बाहर बैठना पड़ा है। इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने पूर्व कोच और कप्तान के सामने मजेदार जवाब दिया।

Mohammed Shami: वर्ल्ड कप खेलने के मामले में मोहम्मद शमी थोड़े से अनलकी रहे हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी शमी शुरुआती कुछ मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। उन्हें हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद खेलने का मौका मिला और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (89)

मोहम्मद शमी (साभार-Twitter)

शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में न केवल भारत की ओर से बेस्ट स्पेल फेंका बल्कि केवल 7 मैच में 24 विकेट लेकर टीम मैनेजमेंट और कप्तान को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर क्यों यह खिलाड़ी बेंच पर था।

End of Feed