मोहम्मद सिराज ने खोला अपनी फिटनेस और सफलता का राज, कहा-बस इस बारे में सोचता हूं...

टीम इंडिया के बॉलिंग स्टार मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर खेले लगातार पांच टेस्ट में अपनी शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद अपनी फिटनेस का राज साझा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?

लंदन: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की नौ पारियों में 155 से ज्यादा ओवरों में प्रभावशाली गेंदबाजी की है और इस मैराथन श्रृंखला के दौरान एक बार भी उनके मन में शारीरिक रूप से ‘ब्रेकडाउन’ का ख्याल नहीं आया। ऐसे समय में जब कार्यभार प्रबंधन शब्द काफी ज्यादा चलन में है तो सिराज का पांच टेस्ट मैचों में खेलते रहना और चार मैच में 18 विकेट लेना उनकी विश्वस्तरीय फिटनेस और बेहतरीन ‘स्टैमिना’ का प्रमाण है।

Mohammad Siraj

मोहम्मद सिराज (फोटो क्रेडिट AP)

मुझे देश के लिए खेलना है पसंद, सिर्फ इस बारे में सोचता हूं

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के साथ ‘स्काई स्पोर्ट्स’ को दिए एक इंटरव्यू में सिराज ने कहा,'मैं ब्रेकडाउन के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ मैच के बारे में सोचता हूं। मुझे देश के लिए खेलना पसंद है और मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं अपनी योजनाओं को सरल रखता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और इससे नतीजे भी मिलते हैं।'

End of Feed