मुझे कुछ साबित नहीं करना, टाइम्स नाउ से खास बातचीत में सेलेक्शन पर पहली बार मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

मोहम्मद शमी ने पहली बार सेलेक्शन पर प्रतिक्रिया दी है। न्यूजीलैंड दौरे पर ना चुने जाने के बाद उन्होंने टाइम्स नाउ से खास बातचीत की है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

टी20 टीम में भुवनेश्वर कुमार का नाम आने के बाद सबको उम्मीद थी कि जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के वनडे टीम का ऐलान किया जाएगा तो मोहम्मद शमी को मौका दिया जा सकता है। लेकिन फैंस को निराशा ही हाथ लगी क्योंकि शमी इस स्क्वॉड में नहीं थे। अब उन्होंने इस पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि अजीत अगरकर के जाने के बाद वाली नई चयन समीति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम चुनी है।

Mohammad Shami

मोहम्मद शमी (साभार-X)

मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

अब पहली बार इस पर मोहम्मद शमी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टाइम्सनाउ से खास बातचीत में कहा 'मुझे अब किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं और उसको एंज्वॉय कर रहा हूं। यह उन सबके लिए काफी होना चाहिए जो मुझ पर सवाल उठाते हैं। मैं अपने फैंस का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में मेरा समर्थन किया।

End of Feed