मुझे इस झमेले में नहीं पड़ना, गौतम गंभीर बनने के सवाल पर शमी का मजेदार जवाब (Video)

लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी लगातार वापसी की कोशिश में लगे हैं। लेकिन इस बीच टाइम्सनाउ नवभारत के खास कार्यक्रम 'न्यूज़रूम डायलॉग' में बात करते हुए शमी ने रैपिड फायर के तहत अपने पसंदीदा जोड़ीदार गेंदबाज के बारे में बात की।

टीम इंडिया के स्पीडस्टार मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से लगातार वापसी की जद्दोजहद में लगे हैं। लेकिन जिस हिसाब से सेलेक्टर नए गेंदबाजों को मौका दे रहे हैं, उससे उनकी वापसी मुश्किल नजर आ रही है। शमी वापसी कर पाएंगे या नहीं इसका जवाब तो वक्त और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के पास है। लेकिन अपनी बेबाकी के लिए जाने वाले शमी ने जसप्रीत बुमराह और साथी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार को लेकर बात की है। टाइम्सनाउ नवभारत के खास कार्यक्रम 'न्यूज़रूम डायलॉग' में बात करते हुए शमी ने रैपिड फायर के तहत अपने पसंदीदा जोड़ीदार गेंदबाज के बारे में बात की। शमी से जब भुवी और बुमराह से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो पहले तो उन्होंने इस सवाल को टाला, लेकिन बाद में उन्होंने इसका जवाब दिया।

mohammad shami

मोहम्मद शमी (साभार-X)

मैं इस झमेले में नहीं पड़ना चाहता

शमी से बेस्ट गेंदबाज को लेकर सवाल किया गया। पहले उन्होंने कहा कि दोनों ही अच्छे हैं। दोनों के साथ मैं लंबे टाइम तक खेला हूं। उन्होंने कहा कि दोनों गेंदबाज अलग हैं। इस पर शमी को बतौर कोच गंभीर बनकर चुनने के लिए कहा गया। इस पर शमी मे मजाकिया अंदाज में कहा कि वह इस झमेले में नहीं पड़ना चाहते हैं।

End of Feed