डबल सुपर ओवर वाले रोमांचक मैच के बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी पर लगा जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

Mohammad Nabi Fined: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खेले गए बेहद रोमांचक मैच का नतीजा दो सुपर ओवर के बाद निकल सका। इस मैच ने रोमांच की सारी हदें पार कर दी थीं। अंत में अफगानिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा। अब अफगानिस्तान की टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। उनके सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर आईसीसी द्वारा जुर्माना लगाया गया है। यहां जानिए वजह।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद अफगानिस्तान के लिए एक और बुरी खबर
  • सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर लगाया गया जुर्माना

Mohammad Nabi Fined: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए सबसे रोमांचक डबल सुपर-ओवर वाले मैच के बाद से उस मुकाबले की चर्चा खत्म नहीं हो रही है। सभी चर्चाओं के बीच अब हारने वाली टीम अफगानिस्तान के लिए एक और बुरी खबर आई है। मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

ICC Slams Fine On Mohammad Nabi After Breaching code of conduct in SA vs AFG T20 WC Match

मोहम्मद नबी पर लगा जुर्माना

मोहम्मद नबी को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4 का उल्लंघन करते पाया गया, जो "अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के निर्देश की अवज्ञा" से संबंधित है। इसके अलावा, नबी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है, जिनके लिए 24 महीने की अवधि में यह पहला अपराध था।

End of Feed