कैफ ने बताया क्यों धोनी और विराट घरेलू टेस्ट क्रिकेट में हुए इतने सफल

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली और एमएस धोनी की कप्तानी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि क्यों दोनों घरेलू टेस्ट सीरीज में इतने सफल रहे थे।

एक साल के भीतर लगातार घर पर क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों और कोच गौतम गंभीर के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। इस क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने बताया है कि आखिर एमएस धोनी और विराट कोहली बतौर कप्तान क्यों घर पर ज्यादा सफल रहे। अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए, कैफ ने धोनी की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। उन्होंने कहा, धोनी ने खिलाड़ियों का सपोर्ट करके ऐसा माहौल बनाया जहां वे सहज महसूस करते थे।

Mohammad Kaif

मोहम्मद कैफ (साभार-X)

कैफ ने कहा 'क्या आप जानते हैं कि धोनी और विराट कोहली इतने महान कप्तान क्यों बने? धोनी ने पहले खिलाड़ियों का समर्थन किया, एक ऐसा माहौल बनाया जहां खिलाड़ी सहज महसूस करें, और फिर उनका समर्थन किया। उन्होंने अश्विन, जडेजा और यहां तक कि प्रज्ञान का भी इस्तेमाल किया और सभी ने विकेट लिए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 30 में से 21 में जीत हासिल की।

End of Feed