कैफ ने दो फैक्ट बताकर ऑस्ट्रेलियाई ट्रोलर्स की कर दी बोलती बंद

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ मे ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है। वर्ल्ड कप में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने कैफ की आलोचना की थी। अब कैफ ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप के दो फैक्ट गिनवाए हैं।

आईसीसी ट्रॉफी जीतने के टीम इंडिया का इंतजार इस बार वर्ल्ड कप में भी पूरी नहीं हो पाया। वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया को पटखनी दी।

मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ (साभार-Twitter)

फाइनल में हार के बाद जहां एक ओर भारतीय फैंस का सपना टूट गया वहीं कई पूर्व खिलाड़ी टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते नजर आए। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने रोहित सहित पूरे टीम इंडिया की तारीफ की थी और उन्हें टूर्नामेंट की बेस्ट टीम बताया था।

End of Feed