अब प्रोफेसर के हाथों में होगा पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चयन, मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में सबसे आगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2023, 04:34 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता बनने की रेस में प्रोफेसर के उपनाम से विख्यात पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीस सबसे आगे चल रहे हैं।

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। श्रीलंका के मौजूदा दौरे के समाप्त होने के बाद उन्हें मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो हफीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट प्रबंधन समिति के नये चेयरमैन जका अशरफ ने उन्हें मुख्य चयनकर्ता नियुक्त करना चाहते हैं,यह पद जून से खाली पड़ा है।

Mohammad Hafeez

मोहम्मद हफीज(साभार ICC)

सूत्र ने पीटीआई से कहा, 'जका ने पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और हफीज से मुलाकात की और उनसे मुख्य चनकर्ता बनने के बारे में बात की। राशिद इस पद पर काबिज होने के इच्छुक नहीं थे लेकिन हफीज ने इस पद के लिए अपनी उपलब्धता जाहिर की थी। राशिद भ्रष्टाचार रोधी मुद्दों पर काम करने में ज्यादा इच्छुक थे।

End of Feed