Asia Cup 2025: पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए, एशिया कप में भारत-पाक मुकाबले पर पूर्व कप्तान की दो टूक

Asia Cup 2025: 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होना है। इससे पहले इस पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए। भारत और पाकिस्तान को 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होने वाले टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप 'ए' में रखा गया है। कार्यक्रम के अनुसार, दोनों टीमों के बीच लीग मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अजहरुद्दीन ने आईएएनएस से कहा, "देश के मौजूदा हालात को देखते हुए, हमें यह मैच नहीं खेलना चाहिए। हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनसे सभी वाकिफ हैं।" अजहर ने पहलगाम आतंकी हमले, उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर, और दोनों देशों के बीच सीमा तनाव का जिक्र किया।

Mohammad Azharuddin

मोहम्मद अजहरुद्दीन (साभार-X ICC)

अजहरुद्दीन ने जोर देकर कहा कि अगर खेल संबंध जारी रखने हैं, तो फिर सिलेक्टिव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर हमें खेलना ही है, तो हमें हर खेल खेलना चाहिए, सिर्फ चुन-चुनकर नहीं।" पूर्व क्रिकेटर ने स्पष्ट किया कि हालांकि ये उनके अपने विचार हैं और अंतिम निर्णय सरकार व बीसीसीआई को लेना है। उन्होंने कहा, "आखिरकार, सरकार ही तय करेगी कि हमें खेलना चाहिए या नहीं। बोर्ड, सरकार और बीसीसीआई द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।"

End of Feed