46 साल में पहली बार... बाबर आजम की एक गलती से इतिहास बने मोहम्मद अब्बास, पाकिस्तानी कप्तान ने करा ली अपनी थू-थू

लंबे समय बाद कप्तान के पद पर वापस लौटे पाकिस्तान के बाबर आजम ने अपने एक फैसले से अपनी थू-थू करा ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बाबर ने एक हैरान कर देने वाला फैसला किया। जिसके चलते इसकी आलोचना होने लगी। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में से उस खिलाड़ी को बाहर कर दिया जिसने पहले टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने ऐतिहासिक मैच में पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 'आ बैल मुझे मार' वाली हरकत कर दी। बाबर ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए पहले टेस्ट मैच के सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाबर कर दिया। इस फैसले के चलते अब्बास के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Babar abbas

बाबर आजम के फैसले से अब्बास के नाम अनोखा रिकॉर्ड।

पहले टेस्ट मैच में मात खाने के बाद बाबर आजम ने दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए। पाकिस्तान के लिए उबैद शाह और अवैस जफर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। वहीं, अब्दुल्ला शफीक और साजिद खान को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। आमेर जमाल, खुर्रम शाहजाद, शान और मोहम्मद अब्बास को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। अब्बास को बाहर करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा, 'परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि टीम को एक अतिरिक्त स्पिनर की जरूरत थी।'

End of Feed